Wednesday 19 March, 2008

आराधन गोपाल का

थाल मे सजे रंगो से
आराधन करो गोपाल का
तिलक लगाओ चंदन का
रंग भरो रंगों से खिले मन का

रंगों मे भीग भीग
माधव मे लीन लीन
थाल मे सजे रंगो से
आराधन करो गोपाल का
तिलक लगाओ चंदन का
रंग भरो रंगों से खिले मन का
आसमान के तारे भर दो
गोविन्द गोपाल को आज रंग दो
उसके रंगों मे मन को रंग दो
इस तन को और जीवन को रंग दो
थाल मे सजे रंगो से
आराधन करो गोपाल का
तिलक लगाओ चंदन का
रंग भरो रंगों से खिले मन का

1 comment:

Alpana Verma said...

थाल मे सजे रंगो से
आराधन करो गोपाल का
तिलक लगाओ चंदन का
रंग भरो रंगों से खिले मन का

holi si ran birangi kavita.

holi ki shubhkamnayen aap ko bhi-